प्रश्न – हाल ही में किसे भारत सम्मान-2026 प्रदान किया गया ?
(a) किरण खेर (b) डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
(c) किरण बेदी (d) डॉ. नंदिनी आज़ाद
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून, 2026 में वर्किंग वूमेन्स फोरम (इंडिया) (WWF-I) तथा इंडियन कोऑपरेटिव नेटवर्क फॉर वूमेन (ICNW) की अध्यक्ष नंदिनी आज़ाद को भारत सम्मान-2026 प्रदान किया गया
- उन्हें महिला सशक्तिकरण तथा आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं के उत्थान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया
- यह सम्मान इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट तथा इकोनॉमिक ग्रोथ फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा दिया गया
- वर्किंग वूमेन्स फोरम (इंडिया) (WWF-I) और इंडियन कोऑपरेटिव नेटवर्क फॉर वूमेन (ICNW) महिलाओं के नेतृत्व वाले जमीनी स्तर के संगठन हैं, जो दक्षिण भारत के चार राज्यों में 6 लाख से अधिक महिलाओं को एक साथ जोड़ते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…