प्रश्न- 17 जून 2020 को भारत निर्विरोध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य चुना गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) भारत को सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यीय समिति के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र से चुना गया है।
(ii) भारत वर्ष 2020-2022 तक सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य रहेगा।
(iii) भारत को 192 वैध मतों में से 184 वोट मिले।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य
- 17 जून 2020 को भारत निर्विरोध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य चुना गया।
- भारत को 192 वैध मतों में से 184 वोट मिले।
- भारत को सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय समिति के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र से चुना गया है।
- भारत वर्ष 2021-22 तक सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य रहेगा।
- इसका कार्यकाल 1 जनवरी 2021 से प्रारंभ होगा।
- उल्लेखनीय है कि भारत आठवीं UNSC का अस्थाई सदस्य चुना गया।
- इससे पहले भारत वर्ष 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92, और 2011-12 में UNSC का अस्थायी सदस्य चुना गया था।
- भारत के साथ आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे भी UNSC के अस्थाई सदस्य चुने गए।
- गौरतलब है कि UNSC में कुल 15 सदस्य होते हैं जिनमें से पांच स्थाई सदस्य होते हैं।
- पांच स्थाई सदस्य देश हैं – अमेरिका, रूस, यूके, फ़्रांस और चीन।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-elected-non-permanent-member-of-un-security-council/articleshow/76434802.cms
https://www.thehindu.com/news/national/indias-unsc-non-permanent-seat-modi-thanks-global-community/article31857249.ece
