प्रश्न – भारत को 14 अक्टूबर, 2025 को वर्ष 2026 से 2028 तक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया है। निम्न में से कौन-सा कथन इस संदर्भ में सही नहीं है?
(a) भारत का यह इस परिषद के लिए सातवाँ निर्विरोध चयन है।
(b) भारत का कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर, 2028 को समाप्त होगा।
(c) वर्ष 2006 में परिषद के पहले चुनाव में भारत को 190 में से 150 मत मिले थे।
(d) पाकिस्तान, इटली और वियतनाम भी इसी कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए हैं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 अक्टूबर, 2025 को भारत को वर्ष 2026 से 2028 तक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया।
- भारत का सातवीं बार इस परिषद के लिये निर्विरोध चयन हुआ है।
- भारत का तीन वर्ष का कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से शुरू होगा।
- अंगोला, चिली, इक्वाडोर, मिस्र, एस्टोनिया, इराक, इटली, मॉरीशस, पाकिस्तान, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम 1 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए चुने गए अन्य सदस्य हैं।
- वर्ष 2006 में परिषद के पहले चुनाव में, भारत 190 में से 173 मतों के साथ सबसे अधिक मतों से निर्वाचित हुआ था।
- तब से, भारत छह बार, 2006-2007, 2008-2010, 2012-2014, 2015-2017, 2019-2021 और 2022-2024, इसका सदस्य रह चुका है।
- 47 सदस्यों की मानवाधिकार परिषद (UNHRC) संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख निकाय है।
- यह विश्व में मानवाधिकारों को बढ़ावा और संरक्षण के लिये कार्यरत है।
- इन सदस्यों को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा समान भौगोलिक वितरण नियमों के तहत तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।
- परिषद की सीटें पांच क्षेत्रीय समूहों को इस प्रकार आवंटित की जाती हैं – अफ्रीकी राज्य, 13 सीटें; एशिया-प्रशांत राज्य, 13 सीटें; पूर्वी यूरोपीय राज्य, 6 सीटें; लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई राज्य, 8 सीटें; और पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्य, 7 सीटें।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…