‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अधिवक्ता प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र’ (बीबीएटीआरसी)

प्रश्न – भारत का पहला ‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अधिवक्ता प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र’ कहाँ स्थित है?
(a) पुणे (b) नागपुर
(c) मुंबई (d) नवी मुंबई (तालोजा)
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई ने नवी मुंबई के तालोजा में भारत के पहले ‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अधिवक्ता प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र’ (बीबीएटीआरसी) का उद्घाटन किया।
  • इस केंद्र की स्थापना महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल द्वारा की गई है।
  • यह अकादमी विधि शिक्षा और व्यावहारिक न्यायालय अभ्यास के बीच की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अकादमी के लिए राज्य सरकार की ओर से 10 करोड़ रुपये का अनुदान आगामी बजट सत्र के बाद दिया जाएगा।
  • इस केंद्र का उद्देश्य कानूनी शिक्षा को न्यायालय के अभ्यास से जोड़ना और इस पेशे को मजबूत करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/indias-first-bharat-ratna-dr-babasaheb-ambedkar-advocate-training-and-research-centre-inaugurated-in-navi-mumbai

https://www.hindustantimes.com/india-news/babasaheb-ambedkar-advocate-training-and-research-centre-inaugurated-cm-hails-initiative-101769858708094.html