भारत रणभूमि दर्शन ऐप

प्रश्न – 15 जनवरी, 2025 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे में आयोजित 77वें सेना दिवस समारोह के दौरान निम्नलिखित में से किस ऐप को लॉन्च किया?
(a) भारत रक्षा दर्शन ऐप (b) भारत रणभूमि दर्शन ऐप
(c) भारतीय सेना यात्रा ऐप(d) सेना युद्ध यात्रा ऐप
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 जनवरी, 2025 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के पुणे में 77वें सेना दिवस समारोह के दौरान देश में युद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत रणभूमि दर्शन ऐप लॉन्च किया।
  • जिसके माध्यम से देश के लोग आसानी से ऐतिहासिक युद्ध क्षेत्रों का दौरा कर सकेंगे और उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • ऐप का उपयोग करके नागरिक अब सियाचिन – दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र – और गलवान – वह स्थान जहां वर्ष 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी – सहित कई ऐतिहासिक स्थानों को अपनी छुट्टियों की योजनाओं में जोड़ सकते हैं।
  • शिवाजी के 352वें राज्याभिषेक को यादगार बनाने वाला एक स्मारक पदक और एक विशेष दिवस कवर भी जारी किया गया।

प्रश्न – 15 जनवरी, 2025 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से किस स्थान पर सेना पैरालंपिक नोड की आधारशिला रखी?
(a) दिल्ली (b) पुणे के दिघी
(c) मुंबई (d) बेंगलुरु
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 जनवरी, 2025 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल माध्यम से सेना पैरालंपिक नोड की आधारशिला रखी।
  • यह सेना पैरालंपिक नोड पुणे के दिघी में स्थापित किया जाएगा।
  • यह नोड भारतीय सेना के दिव्यांग सैनिकों को पैरालंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई पैरा खेलों जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने और राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2093238