प्रश्न – भारत रंग महोत्सव, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1.इस वर्ष यह महोत्सव 28 जनवरी से 16 फरवरी, 2025 तक भारत, श्रीलंका और नेपाल के 13 शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
2. इसका मुख्य विषय – “एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन” है उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 जनवरी से 16 फरवरी, 2025 तक भारत रंग महोत्सव, 2025 आयोजित किया जा रहा है
- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव के रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा इसे आयोजित किया जा रहा है
- इस वर्ष यह महोत्सव भारत, श्रीलंका और नेपाल के 13 शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
- इसका मुख्य विषय – “एक अभिव्यक्ति, सर्वोच्च सृजन” है
- इस महोत्सव में रूस, इटली और स्पेन सहित नौ देशों की 200 से अधिक प्रस्तुतियाँ दिखाई जाएँगी।
- इसे भारंगम भी कहा जाता है।
- इस महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1999 में हुई थी
- यद्यपि इसका उद्देश्य भारतीय रंगमंच कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…