भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की दूसरी बैठक, 2025

प्रश्न – 28 फरवरी, 2025 को भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की दूसरी बैठक, 2025 कहां आयोजित हुई?
(a) ब्रुसेल्स (b) पेरिस
(c) रोम (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 फरवरी, 2025 को दूसरी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) बैठक, 2025 नई दिल्ली आयोजित हुई
  • इसकी सह-अध्यक्षता भारत की ओर से भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ; वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल; और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की।
  • जबकि यूरोपीय संघ की ओर से प्रौद्योगिकी संप्रभुता, सुरक्षा और लोकतंत्र के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष हेन्ना विर्कुनेन, व्यापार और आर्थिक सुरक्षा, अंतर-संस्थागत संबंध और पारदर्शिता के आयुक्त मारोस शेफोविच और स्टार्टअप, अनुसंधान और नवाचार के लिए आयुक्त एकातेरिना ज़हारिएवा ने इसकी सह-अध्यक्षता की।
  • इसकी पहली बैठक 16 मई, 2023 को ब्रुसेल्स में आयोजित की गई थी।
  • भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की स्थापना अप्रैल 2022 में हुई थी
  • दोनों पक्षों ने सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाओं की लचीलापन को और मजबूत करने तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया।
  • इस उद्देश्य से, उन्होंने चिप डिजाइन, विषम एकीकरण, टिकाऊ अर्धचालक प्रौद्योगिकियों, प्रोसेस डिजाइन किट (पीडीके) के लिए उन्नत प्रक्रियाओं हेतु प्रौद्योगिकी विकास आदि के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान एवं विकास की संभावनाओं की खोज करने पर सहमति व्यक्त की।
  • इसके अलावा, एआई पर निरंतर और प्रभावशाली सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, यूरोपीय एआई कार्यालय और भारत एआई मिशन ने सहयोग को गहरा करने, और एआई के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2107174

https://www.mea.gov.in/bilateral-documents.htm?dtl/39113/Joint+Statement+Second+Meeting+of+the+IndiaEU+Trade+and+Technology+Council+New+Delhi+February+28+2025