प्रश्न – 21 जनवरी,2026 को भारत-म्यांमार संयुक्त व्यापार समिति की 9वीं बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) अहमदाबाद
(c) .मुंबई (d) नाय प्यी ताव
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 जनवरी,2026 को भारत-म्यांमार संयुक्त व्यापार समिति की 9वीं बैठक-2026 म्यांमार की राजधानी नाय प्यी ताव में आयोजित हुई
- म्यांमार गणराज्य के वाणिज्य मंत्रालय के उप मंत्री यू मिन मिन और भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- बैठक में दोनों पक्षों के संबंधित हितधारक मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
- बैठक में कनेक्टिविटी में सुधार, बाजार पहुंच का विस्तार, वित्तीय लेनदेन को सुगम बनाना, सीमा संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर का उन्नयन, सीमा व्यापार चौकियों को पुनः खोलना, रुपया-क्यात व्यापार निपटान प्रणाली को बढ़ावा देना और आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) के लाभों को अधिकतम करना सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
- भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2024-25 के दौरान 2.15 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो एक मजबूत और सकारात्मक वृद्धि का संकेत है।
- आगे विस्तार की अपार संभावनाओं को देखते हुए, दोनों पक्षों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के साझा लक्ष्य पर सहमति व्यक्त की।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2217044®=3&lang=2