प्रश्न – 20 अगस्त, 2026 को हुए भारत–मॉरीशस पेट्रोलियम उत्पाद आपूर्ति समझौते के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
- यह समझौता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और मॉरीशस के स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के बीच पाँच वर्षों के लिए हुआ है।
- इसके अंतर्गत पेट्रोल, डीजल, मरीन गैस ऑयल और विमानन टरबाइन ईंधन की आपूर्ति की जाएगी।
- यह दक्षिण एशिया से बाहर ‘व्हाइट ऑयल’ की आपूर्ति के लिए भारत द्वारा किया गया अपनी तरह का पहला समझौता है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 अगस्त, 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मॉरीशस के वाणिज्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री जॉन माइकल त्ज़ून साओ येंग सिक यूएन ने तेल एवं गैस क्षेत्र में सहयोग के लिए सरकार-से-सरकार समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और मॉरीशस के स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के बीच पाँच वर्षीय पेट्रोलियम उत्पाद आपूर्ति समझौता संपन्न हुआ।
- इसके अंतर्गत इंडियनऑयल मॉरीशस को पेट्रोल, डीजल, मरीन गैस ऑयल और विमानन टरबाइन ईंधन की सुनिश्चित आपूर्ति करेगा।
- यह भारत द्वारा दक्षिण एशिया से बाहर ‘व्हाइट ऑयल’ की आपूर्ति के लिए किया गया अपनी तरह का पहला समझौता है।
- इससे मॉरीशस को दीर्घकालीन आपूर्ति सुनिश्चितता, मूल्य स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त होगी।
- दोनों देशों की ऊर्जा साझेदारी वर्ष 2001 से जारी है, जब इंडियनऑयल ने अपनी सहायक कंपनी ‘इंडियनऑयल मॉरीशस लिमिटेड’ के माध्यम से वहाँ परिचालन प्रारंभ किया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…