भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ समझौता

प्रश्न – 19 जून, 2025 को भारत सरकार के किस विभाग ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए योर स्टोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए?
(a) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
(b) आंतरिक व्यापार और उद्योग संवर्धन विभाग (DPIIT)
(c) नीति आयोग
(d) लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME)
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 जून, 2025 को आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत में समावेशी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए एक निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म, योर स्टोरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता – ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौता – ज्ञापन का उद्देश्य भारत परियोजना के तहत एआई-संचालित टूल, वेंचर लॉन्चपैड और क्षेत्रीय सफलता की गाथा कहने की पहल के माध्यम से 10 लाख उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
  • यह पहल भारत के स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी प्रणाली के भीतर जुड़ाव को प्रोत्साहन देने के लिए प्रमुख स्टार्टअप कार्यक्रमों और डेवलपर-केंद्रित प्लेटफार्मों का भी लाभ उठाएगी।
  • ये प्लेटफ़ॉर्म इनोवेशन शोकेस, संस्थापक-निवेशक नेटवर्किंग और एआई, जेनएआई, डेटा और ब्लॉकचेन जैसे उभरते क्षेत्रों में सहायता की सुविधा प्रदान करेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2137642