प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा/से जहाज 26 मई से 01 जून, 2025 तक में भारत की परिचालन यात्रा पर आया था/थे?
(a) ईएसपीएस रीना सोफिया
(b) आईटीएस एंटोनियो मार्सेग्लिया
(c) आईएनएस विक्रांत
(d) केवल A और B
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 मई से 01 जून, 2025 तक यूरोपीय संघ नौसैनिक बल (EUNAVFOR) के अंतर्गत संचालित स्पेनिश नौसेना का ईएसपीएस रीना सोफिया (कमांडर -साल्वाडोर मोरेनो रेगिल) और इटली की नौसेना का आईटीएस एंटोनियो मार्सेग्लिया (कमांडर
- अल्बर्टो बार्टोलोमो) मुंबई में परिचालन यात्रा पर रहे।
- यह यात्रा विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह यूनावफॉर (EUNAVFOR) की भारत में पहली औपचारिक यात्रा है।
- यूनावफॉर (EUNAVFOR) दल का नेतृत्व रियर एडमिरल डेविड डा पॉज़्ज़ो, फोर्स कमांडर, ऑपरेशन अटलांटा ने किया।
- उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के ऑपरेशंस प्रमुख रियर एडमिरल विद्याधर हार्के, वीएसएम से मुलाकात की।
- इस बैठक में दोनों पक्षों ने समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और रक्षा सहयोग के नए रास्तों को खोलने पर सहमति जताई।
- मुंबई बंदरगाह पर जहाजों के प्रवास के दौरान विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान (SMEEs) और टेबल टॉप एक्सरसाइज (TTX) जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य समुद्र में सामरिक सहयोग को सुदृढ़ करना था।
- इन अभ्यासों में एंटी-पायरेसी और तस्करी विरोधी अभियानों के अनुभवों को साझा किया गया, जिससे दोनों पक्षों को लाभ हुआ।
- 1 जून, 2025 को जहाजों के प्रस्थान के पश्चात भारतीय नौसेना और यूनावफॉर के बीच एक संयुक्त समुद्री अभ्यास की योजना है।
- इसमें ईएसपीएस रीना सोफिया, आईटीएस एंटोनियो मार्सेग्लिया के साथ-साथ भारतीय नौसेना के जहाज और विमान शामिल होंगे।
- यह जटिल सामरिक अभ्यास दोनों पक्षों की इंटरऑपरेबिलिटी (परस्पर संचालन क्षमता) को बढ़ाएंगा और हिंद महासागर क्षेत्र में अपरंपरागत खतरों से निपटने के लिए समन्वित संचालन को सुलभ बनाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2133172
https://indiannavy.gov.in/content/maiden-visit-eunavfor-ships-india