भारत में अंग प्रत्यारोपण का किसी एक वर्ष में अब तक का अधिकतम रिकॉर्ड

प्रश्न – भारत ने वर्ष 2024 में कितने से अधिक अंग प्रत्यारोपण किए, जो अब तक का सर्वाधिक वार्षिक रिकॉर्ड है?
(a) 10,000 (b) 15,000
(c) 18,900 (d) 20,500
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 अगस्त, 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जानकारी प्रदान की कि भारत ने वर्ष 2024 में 18,900 से ज़्यादा अंग प्रत्यारोपण करने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की, जो किसी एक वर्ष में अब तक का अधिकतम रिकॉर्ड है।
  • यह वर्ष 2013 में 5,000 से भी कम प्रत्यारोपणों की तुलना में यह एक महत्वपूर्ण छलांग है।
  • अंग प्रत्यारोपण की कुल संख्या के मामले में भारत विश्व स्तर पर संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है।
  • भारत में अंग प्रत्यारोपण को और अधिक सुलभ बनाने के लिए, राष्ट्रीय आरोग्य निधि के अंतर्गत गरीब मरीजों को किडनी, लिवर, हृदय और फेफड़ों के प्रत्यारोपण के लिए 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • गरीब मरीजों को प्रत्यारोपण के बाद चिकित्सा व्यय को पूरा करने के लिए प्रति माह 10,000 रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है।
  • किडनी प्रत्यारोपण पैकेज को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) में भी शामिल किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2151882

https://ddnews.gov.in/en/india-achieves-record-18900-organ-transplants-in-2024-health-minister-j-p-nadda