भारत-ब्रिटेन अपतटीय पवन ऊर्जा कार्यबल

प्रश्न – भारत-ब्रिटेन अपतटीय पवन ऊर्जा कार्यबल (18 फरवरी, 2026) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसका शुभारंभ केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी तथा भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  2. यह कार्यबल विजन 2047 के अंतर्गत गठित किया गया है।
  3. इसका उद्देश्य भारत के अपतटीय पवन ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक नेतृत्व एवं दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3 (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 18 फरवरी, 2026 को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डेविड लैमी और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने संयुक्त रूप से भारत-ब्रिटेन अपतटीय पवन ऊर्जा कार्यबल का शुभारंभ किया।
  • इसे विजन 2035 और चौथे ऊर्जा संवाद के तहत भारत के अपतटीय पवन ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए रणनीतिक नेतृत्व और समन्वय प्रदान करने हेतु गठित किया गया है।
  • इस पहल का उद्देश्य भारत के अपतटीय पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए रणनीतिक नेतृत्व और समन्वय प्रदान करना है, साथ ही दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना और औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।
  • सहयोग के तीन व्यावहारिक स्तंभों की प्रस्तुत रूपरेखा में परिष्कृत समुद्री तल पट्टे और विश्वसनीय राजस्व-आश्वासन ता तंत्र सहित पारिस्थितिकी तंत्र नियोजन और बाजार डिजाइन, बंदरगाह आधुनिकीकरण, स्थानीय विनिर्माण और विशेष पोत सहित बुनियादी ढांचा और आपूर्ति श्रृंखलाएं तथा मिश्रित वित्त संरचनाओं और दीर्घकालिक संस्थागत पूंजी जुटाने के माध्यम से वित्तपोषण और जोखिम न्यूनीकरण शामिल है।
  • गुजरात और तमिलनाडु को प्रारंभिक विकास परियोजनाओं के लिए चिन्हित किया गया है।
  • साथ ही प्रारंभिक परियोजनाओं के लिए ग्रिड योजना तथा राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान द्वारा आवश्यक अध्ययन एवं सर्वेक्षण किए गए हैं।
  • प्रारंभिक परियोजनाओं के लिए, सरकार द्वारा 7,453 करोड़ रुपये (लगभग 710 मिलियन पाउंड) के कुल परिव्यय से व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना शुरू की गई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/indo-uk-offshore-wind-task-force-launched-india-crosses-272-gw-non-fossil-fuel-power-capacity/article70646403.ece