भारत-ब्राजील दूरसंचार एवं आईसीटी सहयोग समझौता

प्रश्न – भारत-ब्राजील दूरसंचार एवं आईसीटी सहयोग समझौता-ज्ञापन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस समझौता-ज्ञापन पर पुणे में आयोजित ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक बैठक के दौरान हस्ताक्षर किए गए।
(b) यह समझौता समानता, पारस्परिक लाभ और पारस्परिक सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित है।
(c) इसके अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5जी-6जी, ओपन आरएएन और डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी में सहयोग किया जाएगा।
(d) यह समझौता केवल स्थलीय दूरसंचार नेटवर्क तक सीमित है तथा इसमें उपग्रह और सबमरीन केबल संबंधी सहयोग शामिल नहीं है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 अगस्त, 2026 को भारत और ब्राजील ने दूरसंचार तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता पुणे में आयोजित ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक बैठक के दौरान संपन्न हुआ।
  • भारत की ओर से केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील की ओर से संचार मंत्री फ्रेडरिको डी सिकेरा फिल्हो ने इस पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता समानता, पारस्परिक लाभ और पारस्परिक सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित है।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल नवाचार को प्रोत्साहित करना, डिजिटल अवसंरचना को मजबूत बनाना तथा रणनीतिक एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में तकनीकी सहयोग बढ़ाना है।
  • इसके अंतर्गत दोनों देश सूचनाओं, अनुभवों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का नियमित आदान-प्रदान करेंगे।
  • इस समझौते में दूरसंचार नीतियों एवं विनियमों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 5जी और 6जी, ओपन आरएएन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त लो अर्थ ऑर्बिट उपग्रह, नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क, स्पेक्ट्रम एवं उपग्रह-कक्षा प्रबंधन, डिजिटल अवसंरचना, ऑप्टिकल फाइबर और सबमरीन केबल में भी सहयोग किया जाएगा।
  • इस समझौते के अंतर्गत साइबर सुरक्षा, सार्वभौमिक एवं सार्थक कनेक्टिविटी, डिजिटल समावेशन, उपभोक्ता संरक्षण, निजी नेटवर्क, क्षमता निर्माण और आईसीटी के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/india-brazil-sign-mou-to-deepen-cooperation-in-telecommunications-icts-on-sidelines-of-brics-ict-track-meeting

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *