भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीन के पक्ष में मतदान किया

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 12 सितंबर ,2025 को भारत ने फिलिस्तीन के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
  2. इटली द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को 142 देशों के भारी बहुमत से पारित किया गया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 सितंबर ,2025 को भारत ने फिलिस्तीन के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है ,जो फ़िलिस्तीन मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान और द्वि-राज्य समाधान के कार्यान्वयन पर ‘न्यूयॉर्क घोषणा’ का समर्थन करता है।
  • फ्रांस द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को 142 देशों के भारी बहुमत से पारित किया गया
  • इसके विरोध में 10 देशों ने मतदान किया, जबकि 12 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।
  • विरोध में मतदान करने वालों में अर्जेंटीना, हंगरी, इस्राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल थे।
  • घोषणा में, नेताओं ने गाजा में युद्ध को समाप्त करने, द्वि-राज्य समाधान के प्रभावी कार्यान्वयन के आधार पर इज़राइल-फ़िलिस्तीन संघर्ष का न्यायसंगत, शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान प्राप्त करने, और फ़िलिस्तीनियों, इस्राइलियों और क्षेत्र के सभी लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए सामूहिक कार्रवाई करने पर सहमति व्यक्त की।
  • घोषणा-पत्र में इस्राइली नेतृत्व से दो-राज्य समाधान के लिए स्पष्ट सार्वजनिक प्रतिबद्धता जारी करने का आह्वान किया गया, जिसमें एक संप्रभु और व्यवहार्य फिलिस्तीनी राज्य भी शामिल है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/india-votes-in-favour-of-un-resolution-backing-two-state-solution-for-palestine

https://www.thehindu.com/news/national/india-votes-in-favour-of-unga-resolution-on-palestine-endorsing-two-state-solution/article70043475.ece