प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- नवंबर, 2025 में ब्लैक, कैस्पियन सीज़ एंड सेंट्रल एशिया सिल्क एसोसिएशन ( Black, Caspian Seas and Central Asia Silk Association -BACSA ) का 11वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन जॉर्जिया के त्बिलिसी में आयोजित किया गया।
- ब्लैक, कैस्पियन सीज़ एंड सेंट्रल एशिया सिल्क एसोसिएशन (BACSA), EU होराइजन प्रोजेक्ट ARACNE, जॉर्जियाई स्टेट सिल्क म्यूज़ियम, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया और जॉर्जियाई साइंटिफिक रिसर्च सेंटर फॉर एग्रीकल्चर द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- नवंबर 2025 में ब्लैक, कैस्पियन सीज़ एंड सेंट्रल एशिया सिल्क एसोसिएशन ( Black, Caspian Seas and Central Asia Silk Association -BACSA ) का 11वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन जॉर्जिया के त्बिलिसी में आयोजित किया गया।
- ब्लैक, कैस्पियन सीज़ एंड सेंट्रल एशिया सिल्क एसोसिएशन (BACSA), EU होराइजन प्रोजेक्ट ARACNE, जॉर्जियाई स्टेट सिल्क म्यूज़ियम, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया और जॉर्जियाई साइंटिफिक रिसर्च सेंटर फॉर एग्रीकल्चर द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया गया।
- यह सम्मलेन “सांस्कृतिक, रचनात्मक उद्योगों एवं पर्यटन उद्देश्यों के लिए रेशम की उत्तम प्रथाओं के दोहन पर पारंपरिक ज्ञान” विषय पर आधारित था।
- भारत ने भी जॉर्जिया में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।
- भारत के केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB) और अंतर्राष्ट्रीय रेशम उत्पादन आयोग (ISC) के महासचिव श्री पी. शिवकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।
- इन बैठकों में द्विपक्षीय वस्त्र व्यापार बढ़ाना, रेशम उत्पादन में संयुक्त अनुसंधान, तकनीकी सहयोग और कौशल विकास, उच्च मूल्य वाले कालीन एवं वस्त्र उत्पादों में विविधीकरण, बाजार पहुँच को बेहतर बनाना जैसे विषयों पर बल दिया गया।
- इसमें भारत की पाँच प्रमुख रेशम किस्मों- शहतूत, ओक टसर, उष्णकटिबंधीय टसर, मूगा व एरी का समेकित प्रदर्शन किया गया।
- उल्लेखनीय है कि यह उत्पाद भारत की समृद्ध रेशम विरासत का प्रतिनिधित्व करता है और वैश्विक बाज़ारों में इसकी बड़ी संभावनाएँ हैं।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2193114®=3&lang=2
https://www.newsonair.gov.in/hi/textiles-ministry-delegation-concludes-its-meeting-with-georgia