भारत जेन

प्रश्न – निम्न में से “भारत जेन” (Bharat Gen) के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, जिसे सरकारी वित्तपोषण प्राप्त है।
(b) यह परियोजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा शुरू की गई है और इसे IIT दिल्ली के तहत लागू किया गया है।
(c) यह मॉडल 22 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट, वाणी और चित्र आधारित इनपुट को एकीकृत करता है।
(d) इसका उद्देश्य नैतिक, समावेशी और भारतीय मूल्यों में निहित एआई विकसित करना है जो स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में उपयोगी होगा।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 जून, 2025 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने “भारत जेन” (Bharat Gen) नामक भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित और सरकारी वित्तपोषित मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) का शुभारंभ किया।
  • यह परियोजना राष्ट्रीय इंटरडिसिप्लिनरी साइबर-फिजिकल सिस्टम मिशन (एनएम-आईसीपीएस) के तहत आईआईटी बॉम्बे में टीआईएच फाउंडेशन फॉर आईओटी और आईओई द्वारा कार्यान्वित की गई है।
  • इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा समर्थित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए एआई विकास को नया आयाम देना है।
  • यह 22 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट, वाणी और चित्र आधारित इनपुट को एकीकृत करता है।
  • इसका उद्देश्य नैतिक, समावेशी, बहुभाषी और भारतीय मूल्यों में निहित एआई विकसित करना है।
  • यह स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और प्रशासन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में क्षेत्रीय भाषाओं में आधारित समाधान प्रदान करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2133312

https://www.business-standard.com/technology/tech-news/everything-to-know-about-bharat-gen-the-ai-based-llm-for-indian-languages-125060201271_1.html

https://government.economictimes.indiatimes.com/news/technology/bharatgen-indias-first-indigenous-multimodal-ai-language-model-launched/121584766