प्रश्न – भारत–खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 5 फरवरी, 2026 को भारत और जीसीसी के बीच एफटीए वार्ता के लिए संदर्भ शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए गए।
(b) जीसीसी में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं।
(c) वित्त वर्ष 2024–25 में भारत–जीसीसी द्विपक्षीय व्यापार 178.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो भारत के कुल वैश्विक व्यापार का लगभग 25% है।
(d) जीसीसी क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) लगभग 2.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है और यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) स्रोत है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 फरवरी, 2026 को भारत और छह देशों के खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के प्रतिनिधियों ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत के लिए संदर्भ शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए।
- जीसीसी देशों में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।
- यह ऐतिहासिक हस्ताक्षर वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
- भारत की ओर से वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं मुख्य वार्ताकार श्री अजय भादु तथा जीसीसी की ओर से जीसीसी सचिवालय के मुख्य वार्ताकार डॉ. राजा अल मरज़ूकी ने टीओआर पर हस्ताक्षर किए।
- टीओआर का उद्देश्य भारत–जीसीसी एफटीए की प्रस्तावित वार्ताओं के लिए दायरा, प्राथमिकताएँ और कार्यप्रणाली निर्धारित करना है।
- इसके साथ ही यह दोनों पक्षों के बीच औपचारिक मुक्त व्यापार वार्ता की प्रक्रिया का आधार तैयार करता है।
- आर्थिक दृष्टि से जीसीसी भारत के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
- वित्त वर्ष 2024–25 में भारत–जीसीसी द्विपक्षीय व्यापार 178.56 बिलियन अमेरकी डॉलर तक पहुँच गया, जो भारत के कुल वैश्विक व्यापार का 15.42 प्रतिशत है।
- पिछले पाँच वर्षों में यह व्यापार औसतन 15.3 प्रतिशत वार्षिक दर से बढ़ा है।
- भारत जीसीसी को मुख्यतः इंजीनियरिंग उत्पाद, चावल, वस्त्र, मशीनरी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात करता है, जबकि जीसीसी से भारत कच्चा तेल, LNG, पेट्रोकेमिकल्स और सोना आयात करता है।
- जीसीसी क्षेत्र की सामूहिक जनसंख्या लगभग 6.15 करोड़ है और इसका सकल घरेलू उत्पाद 2.3 ट्रिलियन अमेरकी डॉलर है, जिससे यह विश्व में नौवाँ सबसे बड़ा आर्थिक समूह बनता है।
- साथ ही, यह क्षेत्र भारत के लिए एक प्रमुख प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) स्रोत भी है, जहाँ से सितंबर 2025 तक 31.14 बिलियन अमेरकी डॉलर से अधिक का निवेश भारत में आया है।
- इसके अतिरिक्त, जीसीसी देशों में लगभग एक करोड़ भारतीय प्रवासी निवास करते हैं, जो दोनों क्षेत्रों के बीच मजबूत जन-संपर्क और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2223943®=3&lang=2
