प्रश्न – 23, 25 और 26 जुलाई 2026 के मध्य भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई 3 टी-20 मैचों की सीरीज के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?
(i) भारत ने 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला 3 – 0 से जीत लिया है।
(ii) इस श्रृंखला में भारत के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
(iii) श्रृंखला में सर्वाधिक रन (158) भारत के अभिषेक शर्मा ने बनाए।
(iv) सर्वाधिक विकेट(5 ) भारत के मयंक यादव ने लिए।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सहीं है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(c) केवल (i),(ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 – 25 जुलाई 2026 को भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जिम्बाब्वे में संपन्न हुई।
- तीनों मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले गए।
- भारत ने 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला 3 – 0 से जीत लिया है।
- इस श्रृंखला में भारत के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
- श्रृंखला में सर्वाधिक रन (151) भारत के वैभव सूर्यवंशी ने बनाए।
- सर्वाधिक विकेट(5 ) भारत के मयंक यादव ने लिए।
- पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बेन कुरेन , न्यूमैन न्यामहुरी (जिम्बाब्वे) और अशोक शर्मा (भारत) सभी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
- पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव सूर्यवंशी 15 वर्ष 118 दिन की आयु में पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने।
- दूसरे टी-20 मैच में यश ठाकुर (भारत) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
- सीरीज में 2–0 की अजेय बढ़त बनाते ही भारत पुनः ICC पुरुष टी-20 टीम रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुंच गया।
- भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने की, जबकि जिम्बाब्वे की टीम के कप्तान सिकंदर रजा थे।
- श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bcci.tv/news/article/india-to-tour-zimbabwe-for-5-t20is-in-july