प्रश्न – मार्च, 2025 में भारत-जर्मनी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की कृषि पर 8वीं बैठक, 2025 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) लखनऊ
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 मार्च, 2025 को भारत-जर्मनी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की कृषि पर 8वीं बैठक, 2025 नई दिल्ली के पूसा स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित हुई
- बैठक की सह-अध्यक्षता पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय और जर्मन संघीय खाद्य और कृषि मंत्रालय (बीएमईएल) में राज्य सचिव सिल्विया बेंडर ने की।
- इस बैठक में डिजिटल कृषि, बीज क्षेत्र, मशीनीकरण एवं प्रौद्योगिकी, बागवानी क्षेत्र, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।
- बैठक में सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कृषि में डिजिटलीकरण, मशीनीकरण, बीज क्षेत्र, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन शामिल थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…