प्रश्न-भारत के राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की राजकीय यात्रा से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 1-4 अप्रैल,2022 के मध्य भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तुर्कमेनिस्तान का राजकीय यात्रा पर रहे।
(ii) यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की पहली यात्रा हैं।
(iii) इस यात्रा को दौरान 4 समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सेरदार गुरबांगुलयेविच बोर्दिमुहामेदोव के निमंत्रण पर भारत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 1-4 अप्रैल,2022 के मध्य तुर्कमेनिस्तान की राजकीय यात्रा पर रहे।
- यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की तुर्कमेनिस्तान की पहली यात्रा हैं।
- इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर व्यापक चर्चा की।
- उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने और पारस्परिक रुप से लाभकारी सहयोग के लिए प्राथमिकताओं की पहचान करने के लिए उच्चतम स्तर पर नियमित संपर्कों के महत्व को रेखांकित किया।
- दोनों नेताओं ने, दोनों देशों के बीच पारस्परिक रुप से लाभप्रद व्यापार और आर्थिक सहयोग के विस्तार और द्विपक्षीय व्यापार की मात्रा बढ़ाने पर बल दिया।
- दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों नें सहयोग बढ़ाने में रुचि व्यक्त की और ऊर्जा पेट्रोरसायन, परिवहन,संचार,सूचना और प्रौघोगिकी,कपड़ा, चमड़ा और जूते, रसायन,फार्मस्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा निर्माण कृषि और कृषि-प्रसंस्करण जवाहरात और आभूषण आदि को दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग के लिए संभावित क्षेत्रों के रुप में चिन्हित किया।
- नेताओं के अनुकूल परिस्थितियों के निर्माण,व्यापार नियमों की अधिक समझ को सुगम बनाने और पारस्परिक हित की विभिन्न निवेश परियोजनाओं में दोनों देशों की निजी कंपनियों की भागीदारी को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया।
- दोनों राष्ट्रपतियों ने ऊर्जा क्षेत्र मे सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।
- यात्रा के दौरान दोनों राष्ट्रपतियों की उपस्थिति में निम्नलिखित 4 समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए-
(i) तुर्कमेनिस्तान के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्रालय और भारत की वित्तीय आसूचना इकाई में वित्तीय निगरानी सेवा के बीच समझौता ज्ञापन;
(ii) आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर तुर्कमेनिस्तान सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन;
(iii) 2022-2025 की अवधि के लिए संस्कृति और कला के क्षेत्र में तुर्कमेनिस्तान की सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच सहयोग का कार्यक्रम;
(iv) युवा मामलों में सहयोग पर तुर्कमेनिस्तान के खेल और युवा नीति मंत्रालय और भारत गणराज्य की सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन।
- इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत-तुर्कमेनिस्तान स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक