भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 7 से 8 फरवरी 2026 तक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
  2. भारत और मलेशिया के बीच वर्ष 1957 में राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई थी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
  • यह प्रधानमंत्री की मलेशिया की तीसरी यात्रा थी।
  • अगस्त 2024 में भारत–मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को ‘समग्र रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership)’ के स्तर पर उन्नत किए जाने के बाद पहली यात्रा होगी।
  • इस यात्रा के दौरान नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की ।
  • उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया ।
  • इस यात्रा के अवसर पर ही 10वां भारत–मलेशिया सीईओ फोरम आयोजित किया गया।
  • भारत और मलेशिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है, जो ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित है।
  • भारत और मलेशिया के बीच वर्ष 1957 में राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई थी।
  • मलेशिया में 29 लाख (2.9 मिलियन) से अधिक भारतीय प्रवासी समुदाय की उपस्थिति—जो विश्व में तीसरा सबसे बड़ा है—इन संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाती है।
  • इस यात्रा के दौरान ,दोनों देशो के बीच निम्नलिखित प्रमुख हस्ताक्षरित समझौते ज्ञापन / समझौते / दस्तावेज़ इस प्रकार है-
    1.भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण समझौता
    2.आपदा प्रबंधन में सहयोग पर मलेशिया सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन
  1. भ्रष्टाचार से निपटने और उसे रोकने में सहयोग हेतु मलेशिया सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन
  2. भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर पत्र का आदान-प्रदान (ईओएल)
  3. भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)
  4. अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) पर ढांचागत समझौता
  5. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), भारत गणराज्य और सामाजिक सुरक्षा संगठन (पीईआरकेईएसओ) मलेशिया के बीच में बीमित व्यक्तियों के रूप में भारतीय नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और गतिविधियों पर सहयोग ज्ञापन (एमओसी)
  6. भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी) में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)
  7. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मलेशिया के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के बीच सुरक्षा सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)
  8. भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)
  • प्रमुख घोषणाएं-
    1.यूनिवर्सिटी मलाया, कुआला लंपुर में एक समर्पित तिरुवल्लुवर केंद्र की स्थापना
    2.मलेशियाई नागरिकों के लिए तिरुवल्लुवर छात्रवृत्ति संस्थान
    3.एनआईपीएल और पेनेट एसडीएन बीएचडी के बीच सीमा पार भुगतान पर समझौता
    4.साइबरजाया विश्वविद्यालय (यूओसी) और आयुर्वेद प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) के बीच शैक्षणिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
  • साइबरजाया विश्वविद्यालय (यूओसी) और आयुर्वेद प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) के बीच शैक्षणिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन।

    लेखक- विवेक त्रिपाठी

    संबंधित लिंक भी देखें…

    https://www.mea.gov.in/bilateral-documents.htm?dtl/40711/India++Malaysia+Joint+Statement+on+the+occasion+of+the+Official+visit+by+Prime+minister+of+India+to+Malaysia+February+08+2026

    https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/list-of-outcomes-official-visit-of-the-pm-to-malaysia