प्रश्न – भारत का पहला वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब कहां स्थापित किया जाएगा?
(a) बेंगलुरु, कर्नाटक (b) हैदराबाद, तेलंगाना
(c) धोलेरा, गुजरात (d) पुणे, महाराष्ट्र
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
5 मार्च, 2025 को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM), टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) और टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड (TSMPL) ने धोलेरा, गुजरात में भारत के पहले वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब के लिए वित्तीय सहायता समझौते (FSA) पर हस्ताक्षर किए।
- धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (SIR) में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर फैब 91,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ स्थापित किया जाएगा।
- इसकी उत्पादन क्षमता 50,000 वेफर स्टार्ट्स प्रति माह (WSPM) होगी।
- इस परियोजना की 50% पात्र लागत पर भारत सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस परियोजना से 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कुशल नौकरियां सृजित होंगी।
- ताइवान की पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन (PSMC) के तकनीकी सहयोग से यह सुविधा स्थापित की जा रही है, जो ऑटोमोटिव, कंप्यूटिंग, संचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
