प्रश्न – हाल ही में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बोरामानी घास के मैदानों में खोजी गई वृत्ताकार पत्थर की भूलभुलैया के संदर्भ में विकल्प में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) बोरामानी भूलभुलैया लगभग 50 फीट व्यास की तथा 15 चक्करों वाली पत्थर की संरचना है।
(b) इस भूलभुलैया को गुप्त साम्राज्य काल से संबंधित माना जाता है और इसका संबंध भारत–चीन व्यापार से जोड़ा जाता है।
(c) सांगली, सतारा और कोल्हापुर जिलों में भी इसी प्रकार की, किंतु आकार में छोटी भूलभुलैया जैसी संरचनाएँ पाई गई हैं।
(d) पुरातत्वविदों के अनुसार ये भूलभुलैयाँ रोमन व्यापारियों के लिए पश्चिमी तट से आंतरिक भारत की ओर यात्रा में दिशासूचक (navigation markers) का कार्य करती थीं।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- हाल ही में पुरातत्वविदों के द्वारा महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बोरामानी घास के मैदानों में स्थित भारत की सबसे बड़ी गोलाकार भूलभुलैया का पता लगाया गया है
- यह लगभग 50 x 50 फीट व्यास वाली उल्लेखनीय 15 चक्करों (15-Circuts) वाली पत्थर की संरचना है।
- विशेषज्ञों के अनुसार यह संरचना करीब- 2,000 वर्ष से भी अधिक पुरानी है और इसका संबंध सातवाहन राजवंश काल के दौरान भारत-रोमन व्यापार से जोड़ा जा रहा है।
- सांगली, सतारा और कोल्हापुर जैसे जिलों से भी इसी तरह की, लेकिन छोटी भूलभुलैया जैसी संरचनाएं मिली हैं।
- इससे यह भी संकेत मिलता है कि इस भू-पट्टी में प्राचीन व्यापार मार्गों का एक व्यापक जाल मौजूद था।
- पुणे के दक्कन कॉलेज के पुरातत्वविद सचिन पाटिल, जिन्होंने इस संरचना की पहचान की, का मानना है कि ये भूलभुलैया भारत के पश्चिमी तट से उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों और उससे आगे की यात्रा करने वाले रोमन व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण दिशासूचक का काम करती थीं।
- ये व्यापारी मसालों, रेशम और नील के बदले सोना, शराब और सजावटी कीमती पत्थरों का व्यापार करते थे।
- बोरामानी भूलभुलैया अब भारत की सबसे बड़ी वृत्ताकार पत्थर और क्षेत्रफल (Area) के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी भूलभुलैया है।
- दक्षिण महाराष्ट्र के सोलापुर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित बोरामानी घास के मैदान विशाल खुले मैदानों और अर्ध-शुष्क भूभाग की विशेषता रखते हैं।
- एक घास सफारी और संरक्षण क्षेत्र के रूप में मान्यता प्राप्त यह क्षेत्र राज्य में बचे हुए कुछ प्राकृतिक घास के मैदानों में से एक है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
