प्रश्न – 31 जनवरी 2026 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, निम्नलिखित में से किन आर्द्रभूमियों को भारत के रामसर नेटवर्क में शामिल किया गया है?
1.पटना पक्षी अभयारण्य – उत्तर प्रदेश
2. छारी-ढांड – गुजरात
3. चिल्का झील – ओडिशा
4. लोकटक झील – मणिपुर
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 जनवरी, 2026 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 2 फरवरी, 2026 (विश्व आर्द्रभूमि दिवस) से पूर्व भारत के रामसर नेटवर्क में दो नई आर्द्रभूमियों को शामिल किए जाने की घोषणा की।
- इस घोषणा के अनुसार उत्तर प्रदेश के एटा जिले स्थित पटना पक्षी अभयारण्य तथा गुजरात के कच्छ जिले स्थित छारी-ढांड को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों की रामसर सूची में सम्मिलित किया गया है।
- वर्ष 2014 में जहाँ देश में केवल 26 रामसर स्थल थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 98 हो गई है, जो 276 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाती है।
- यह विस्तार भारत की आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
- पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड दोनों ही जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
- ये आर्द्रभूमियाँ सैकड़ों प्रवासी एवं स्थानीय पक्षी प्रजातियों को आवास प्रदान करती हैं।
- इन क्षेत्रों में चिंकारा, भेड़िया, काराकल, रेगिस्तानी बिल्ली और रेगिस्तानी लोमड़ी जैसे वन्यजीवों की उपस्थिति भी दर्ज की गई है, साथ ही कई लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियाँ भी यहाँ पाई जाती हैं।
- उल्लेखनीय है कि भारत ईरान के रामसर नगर में 1971 में हस्ताक्षरित ‘आर्द्रभूमि पर सम्मेलन’ (Ramsar Convention) के अनुबंधित पक्षों में शामिल है।
- भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को 1 फरवरी, 1982 को स्वीकार किया था।
- यह सम्मेलन विश्व स्तर पर आर्द्रभूमियों के संरक्षण, सतत उपयोग और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने का एक प्रमुख ढांचा प्रदान करता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2221192®=3&lang=2
