भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 13 जनवरी 2026 को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के लोगो, थीम और आधिकारिक वेबसाइट का अनावरण किया।
  2. इस वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम है — “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण”
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13 जनवरी, 2026 को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के लोगो, थीम और आधिकारिक वेबसाइट का अनावरण किया।
  • इस वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम है — “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण”
  • ब्रिक्स भारत 2026 का लोगो समावेशिता, संवाद और साझा विकास का प्रतीक है।
  • यह लोगो परंपरा और आधुनिकता का समन्वय प्रस्तुत करता है, जिसमें पंखुड़ियाँ सभी ब्रिक्स सदस्य देशों के जीवंत रंगों को दर्शाती हैं और सामूहिक शक्ति तथा एकता का प्रतीक हैं।
  • इसके केंद्र में स्थित “नमस्ते” मुद्रा उष्मा, सम्मान और सौहार्दपूर्ण सहयोग को अभिव्यक्त करती है।
  • विदेश मंत्री द्वारा ब्रिक्स भारत की आधिकारिक वेबसाइट — brics2026.gov.in का भी शुभारंभ किया गया।
  • यह वेबसाइट भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता से संबंधित सूचनाओं के प्रसार हेतु एक मंच के रूप में कार्य करेगी।
  • वर्ष 2026 में ब्रिक्स अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर लेगा।
  • ब्रिक्स नाम इसके संस्थापक सदस्य देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती अक्षरों से बना है, जबकि मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया बाद में इस फोरम के पूर्ण सदस्य बने।
  • वर्ष 2012,2016 और 2021 के बाद यह चौथी बार है, जब भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा ।
  • 2012: चौथा BRICS शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ
  • यह भारत की पहली मेजबानी थी।
  • 2016: आठवां BRICS शिखर सम्मेलन गोवा, भारत में आयोजित हुआ।
  • 2021: तेरहवां BRICS शिखर सम्मेलन नई दिल्ली से वर्चुअली आयोजित किया गया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases-hi.htm?dtl/40585/Launch+of+BRICS+India+2026+Logo+Theme+and+Website+by+the+External+Affairs+Minister

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%A1%E0%A5%89-%E0%A4%8F%E0%A4%B8-%E0%A4%9C%E0%A4%AF%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0-109