भारत की पहली चालक रहित पॉड टैक्सी परियोजना

प्रश्न – महाराष्ट्र की पहली चालक रहित पॉड टैक्सी परियोजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पहले चरण में यह सेवा कुर्ला और बांद्रा पूर्व के बीच शुरू होगी।
(b) पहले चरण में 3.36 किलोमीटर मार्ग पर कुल आठ स्टेशन होंगे।
(c) प्रत्येक पॉड में अधिकतम 10 यात्री बैठ सकेंगे।
(d) वर्ष 2031 तक इस रूट को बढ़ाकर कुल 8.85 किलोमीटर करने की योजना है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 अप्रैल, 2026 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में भारत की पहली चालक रहित पॉड टैक्सी परियोजना की आधारशिला रखी।
  • यह एक स्वचालित तीव्र पारगमन प्रणाली है, जिसे मुंबई में कुर्ला और बीकेसी के बीच विकसित किया जा रहा है।
  • पहले चरण में पॉड टैक्सी सेवा कुर्ला और बांद्रा पूर्व के बीच शुरू होगी।
  • पहले चरण में 3.36 किलोमीटर की पॉड टैक्सी सेवा होगी जिसमें आठ स्टेशन होंगे।
  • यह पूरी तरह से स्वचालित प्रणाली एआई-आधारित, चालक रहित तकनीक पर काम करेगी, जिसमें बैटरी से चलने वाले प्रत्येक पॉड में अधिकतम छह यात्री बैठ सकेंगे।
  • पॉड अधिकतम 40 किमी/घंटा की गति से चलेंगे और प्रत्येक पॉड के बीच केवल 15 सेकंड का अंतराल होगा, जिससे उच्च आवृत्ति और न्यूनतम प्रतीक्षा समय सुनिश्चित होगा।
  • प्रत्येक पॉड की लंबाई 3.9 मीटर, चौड़ाई 2.01 मीटर और ऊंचाई 1.8 मीटर होगी और यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।
  • वर्ष 2031 तक पॉड टैक्सी के रूट को बढ़ाकर कुल 8.85 किलोमीटर करने की योजना है।
  • इस विस्तारित नेटवर्क में 22 स्टेशन होंगे।
  • पॉड टैक्सी कॉरिडोर बीकेसी मेट्रो स्टेशन पर मुंबई मेट्रो लाइन 3 से जुड़ेगा और मुंबई मेट्रो लाइन 2बी पर आईटीओ और आईएल एंड एफएस स्टेशनों से कनेक्ट होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ptinews.com/detail/national/India-s-first-driverless-pod-taxi-system-to-decongest-BKC-in-Mumbai-1st-phase-within-ten-months/3539293

https://economictimes.indiatimes.com/tech/technology/indias-first-driverless-pod-taxi-system-to-decongest-bkc-in-mumbai/articleshow/130087712.cms?from=mdr

https://theprint.in/india/indias-first-driverless-pod-taxi-system-to-decongest-bkc-in-mumbai-1st-phase-within-ten-months/2898660