प्रश्न – भारत की पहली क्षेत्रीय भाषा वाली एआई न्यूज एंकर का नाम क्या है?
(a) आईरिस (b) अदिति
(c) अंकिता (d) सौम्या
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 मई, 2025 को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भारत की पहली क्षेत्रीय भाषा वाली एआई न्यूज एंकर ‘अंकिता’ (ANKITA – Assam’s New-age Knowledge-based Information Technology Anchor) को लॉन्च किया।
- ‘अंकिता’ असमिया भाषा में समाचार प्रस्तुत करती है।
- इसकी आवाज़, चेहरे के भाव और बोलने की शैली अत्यंत स्वाभाविक हैं, जिससे यह एक इंसानी एंकर की तरह प्रतीत होती है।
- पहली प्रस्तुति में ‘अंकिता’ ने असम मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णयों को जनता तक पहुँचाया।
- इसमें डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट का नाम भूपेन हजारिका के नाम पर रखने और चाय बागान श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता जैसे निर्णय शामिल थे।
- यह पहल असम की डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- इससे पहले राज्य ने वर्ष 2024 में गुवाहाटी के एक स्कूल में ‘आईरिस’ नामक एआई शिक्षक की तैनाती भी की थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
