प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) हाल ही में विश्व बैंक द्वारा भारत के जीडीपी विकास दर की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 6.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि का अनुमान लगाया है।
(ii) विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2023 में समग्र दक्षिण एशिया अर्थव्यवस्था में 5.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि का अनुमान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) (i) तथा (ii) दोनों
(b) केवल (i)
(c) केवल (ii)
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर – (a)
भारत का जीडीपी वृद्धि दर‚ 2023-24
- 3 अक्टूबर‚ 2023 को विश्व बैंक द्वारा भारत के जीडीपी विकास दर से संबंधित एक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया है।
- ध्यातव्य है कि विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 6.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि का अनुमान लगाया है।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –
- विश्व बैंक ने अप्रैल‚ 2023 की समीक्षा के दौरान भारत के लिए अपना विकास पूर्वानुमान 6.5 प्रतिशत से घटाकर 6.3 प्रतिशत रखा है।
- विश्व बैंक के अनुसार खाद्य-मूल्य आधारित मुद्रास्फीति खपत को कम कर सकती है‚ लेकिन निजी निवेश और सरकारी खर्च मजबूत होने की संभावना है।
- विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2023 में समग्र दक्षिण एशिया अर्थव्यवस्था में 5.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि की उम्मीद है।
- ध्यातव्य है कि महामारी (कोविड-19) से पहले की गति से कम है‚ तथा अपने विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त तेजी नहीं है।
लेखक —नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…