प्रश्न – 5 मई, 2025 को भारत का प्रथम मॉर्गेज समर्थित पास-थ्रू सर्टिफिकेट (PTC) किस स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया?
(a) मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (NSE)
(b) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)
(c) कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज
(d) मेट्रोपोलिटन स्टॉक एक्सचेंज
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 मई, 2025 को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने घंटी बजाकर आरएमबीएस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा संरचित भारत के प्रथम मॉर्गेज समर्थित पास-थ्रू सर्टिफिकेट (पीटीसी) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया।
- ये पीटीसी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा शुरू किए गए आवास ऋणों के पूल द्वारा समर्थित हैं।
- कुल 1,000 करोड़ रुपये का इश्यू (1,00,000 पीटीसी, प्रत्येक का मूल्य 1,00,000 रुपये) पूरी तरह से सब्सक्राइब हुआ।
- यह पहली बार है जब किसी पीटीसी की कूपन दर का निर्धारण इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रदाता (EBP) प्लेटफॉर्म पर किया गया।
- इन पीटीसी की परिपक्वता अवधि लगभग 20 वर्ष की होगी और 7.26% प्रति वर्ष की कूपन दर प्रदान की गई है।
- इंस्ट्रूमेंट की रेटिंग क्रिसिल और केयर रेटिंग्स द्वारा एएए(एसओ) है।
- ये पीटीसी डीमैट फॉर्म में जारी किए जाते हैं और हस्तांतरणीय होते हैं।
- चूंकि पीटीसी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है, इसलिए उनसे द्वितीयक बाजार में कारोबार किया जा सकता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
