भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र

प्रश्न-भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र ऑयल इण्डिया लिमिटेड (ओआईएल) द्वारा किस राज्य में शुरु किया गया है?
(a) कर्नाटक
(b) असम
(c) राजस्थान
(d) बिहार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 अप्रैल,2022 को ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने असम स्थित अपने जोरहाट पंप स्टेशन पर भारत के पहले 99.999% शुद्ध ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट को शुरु किया।
  • इस संयंत्र प्रतिदिन की स्थापित क्षमता 10 किग्रा. हैं।

संयंत्र से संबंधित अन्य तथ्य

  • संयंत्र मौजूदा 500 किलोवॉट सौर संयंत्र द्वारा 100 किलोवॉट आयन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (एईएम) इलेक्ट्रोलाइजर सरणी का उपयोग करके उत्पन्न बिजली से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करता है।
  • भारत में पहली बार एईएम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • संयंत्र से भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन 10 किलो प्रतिदिन से बढ़ाकर 30 किलो प्रतिदिन होने की उम्मीद है।
  • कंपनी ने प्राकृतिक गैस के साथ ग्रीन हाइड्रोजन के सम्मिश्रण और ओआईएल के मौजूदा बुनियादी ढांचे पर इसके प्रभाव पर आईआईटी गुवाहाटी के सहयोग से एक विस्तृत अध्ययन शुरू किया है।
  •  कंपनी मिश्रित ईंधन के वाणिज्यिक अनुप्रयोगों के लिए उपयोग के मामलों का अध्ययन करने की भी योजना बना रही है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1818482