प्रश्न – पंजाब नेशनल बैंक ने भारत का पहला बैंक-संचालित क्वांटम फाइनेंस हब स्थापित करने के लिए किस राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?
(a) तेलंगाना
(b) आंध्र प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) तमिलनाडु
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जुलाई, 2026 को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अमरावती क्वांटम वैली में भारत का पहला बैंक-संचालित क्वांटम फाइनेंस हब बनाने के लिए समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- इस समझौता – ज्ञापन का आदान-प्रदान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू तथा पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अशोक चंद्रा की उपस्थिति में हुआ।
- अशोक चंद्रा ने पीएनबी क्वांटम फाइनेंस हब का उद्घाटन भी किया।
- इस हब में क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी पहचान, जोखिम प्रबंधन, बैंकिंग परिचालन और ग्राहक सेवाओं से संबंधित उन्नत समाधान विकसित किए जाएंगे।
- यह उद्योग, शिक्षण संस्थानों, स्टार्टअप, शोध संस्थानों और सरकारी एजेंसियों के लिए साझा मंच का कार्य करेगा।
- उल्लेखनीय है कि पीएनबी किसी राज्य सरकार के साथ समर्पित क्वांटम फाइनेंस हब स्थापित करने वाला भारत का पहला बैंक बन गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…