भारत का पहला ‘गरीबी मुक्त’ राज्य

प्रश्न – 1 नवंबर, 2025 को कौन-सा राज्य भारत का पहला ‘गरीबी मुक्त’ राज्य बनेगा?
(a) तमिलनाडु (b) केरल
(c) सिक्किम (d) गोवा
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 अक्टूबर, 2025 को केरल सरकार ने घोषणा की कि राज्य 1 नवंबर, 2025 को औपचारिक रूप से चरम गरीबी से मुक्त घोषित किया जाएगा।
  • यह ऐतिहासिक उपलब्धि वर्ष 2021 में शुरू की गई ‘अतिदारिद्र्य निर्मार्जन परियोजना ’ (Extreme Poverty Eradication Project – EPEP) के माध्यम से हासिल हुई है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य उन परिवारों तक पहुंच बनाना था जो किसी भी सरकारी सहायता तंत्र से बाहर रह गए थे।
  • राज्यव्यापी सर्वेक्षण के बाद 64,006 परिवारों (1,03,099 व्यक्ति) को ‘अत्यंत गरीब’ के रूप में पहचाना गया।
  • इन परिवारों को खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और आवास जैसी न्यूनतम आवश्यकताओं तक पहुंच प्रदान की गई।
  • यह परियोजना स्थानीय स्वशासन विभाग (LSGD) के तहत चलाई गई।
  • प्रत्येक परिवार के लिए माइक्रो-प्लान बनाया गया ताकि उसकी विशिष्ट सामाजिक-आर्थिक जरूरतों जैसे पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा और रोजगार सुनिश्चित किए जा सकें।
  • परियोजना की निगरानी मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रत्यक्ष रूप से की।
  • धर्मदम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सबसे पहले ‘चरम गरीबी मुक्त क्षेत्र’ घोषित हुआ।
  • केरल देश का पहला और विश्व का (चीन के बाद) दूसरा ऐसा क्षेत्र बना जिसने चरम गरीबी का शत-प्रतिशत उन्मूलन किया।
  • नीति आयोग के अनुसार, राज्य की गरीबी दर केवल 0.7% है, जो देश में सबसे कम है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/kerala/kerala-to-be-declared-free-from-extreme-poverty-on-november-1/article70189167.ece

https://www.downtoearth.org.in/governance/keralas-poverty-free-claim-rings-hollow-as-its-poorest-still-struggle-to-survive