भारत का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग रिंक

प्रश्न – 5 मई, 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा किस स्थान पर अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटिंग रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया गया?
(a) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी
(b) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून)
(c) परेड ग्राउंड, देहरादून
(d) इंदिरा गांधी स्टेडियम, हल्द्वानी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 मई,2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में देश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस स्केटिंग रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया।
  • वर्ष 2011 में बने इस रिंक में साउथ-ईस्टर्न एशियन विंटर गेम्स आयोजित हुए थे, जिनमें भारत के साथ नेपाल, भूटान, मालदीव और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।
  • यह रिंक न केवल अंतरराष्ट्रीय मानकों का है, बल्कि संभवतः दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा आइस स्केटिंग रिंक भी है।
  • आइस स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यहां खेल आयोजन के प्रस्ताव भी मिल चुके हैं।
  • आने वाले समय में इस रिंक में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://officersinfo.com/indias-only-international-level-ice-rink-located-in-dehradun-was-renovated-at-a-cost-of-rs-6-crore-dhami-inaugurated-it-sports-minister-was-also-present/