प्रश्न – 20 – 22 अप्रैल, 2026 के मध्य तक भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) कोलकाता (d) काहिरा
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 – 22 अप्रैल, 2026 तक भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक-2026 काहिरा में आयोजित हुई।
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद ने किया।
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय और रक्षा बलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे।
- मिस्र के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा बलों और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
- दोनों पक्षों ने पिछली संयुक्त रक्षा सम्मेलन बैठक के बाद से हुई प्रगति की व्यापक समीक्षा की। रक्षा सहयोग के लिए दोनों पक्षो ने एक दूरदर्शी रूपरेखा तैयार की।
- उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए एक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग योजना पर सहमति व्यक्त की।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य संरचित सैन्य अंतःक्रिया तंत्रों का विस्तार करना, संयुक्त प्रशिक्षण आदान-प्रदान को मजबूत करना, समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना, सैन्य अभ्यासों के दायरे और जटिलता को बढ़ाना और रक्षा उत्पादन एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग को बढ़ावा देना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2254794®=3&lang=1
