प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- मार्च 2026 में भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।
- इस समझौते का नवीनीकरण केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और फिनलैंड की जलवायु और पर्यावरण मंत्री सुश्री सारी मुलतला के मध्य नई दिल्ली में किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च 2026 में भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।
- फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की चार दिवसीय यात्रा के दौरान समझौता ज्ञापन (एमओयू) का नवीनीकरण किया गया है।
- इस समझौते का नवीनीकरण केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और फिनलैंड की जलवायु और पर्यावरण मंत्री सुश्री सारी मुलतला के मध्य नई दिल्ली में किया गया।
- इससे ज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, वन और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर सहयोग और गहरा होगा।
- नवीनीकृत समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच वायु और जल प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण (दूषित मिट्टी के उपचार सहित); अपशिष्ट प्रबंधन (खतरनाक अपशिष्ट, अपशिष्ट-से-ऊर्जा और पुनर्चक्रण सहित) जैसे क्षेत्रों में सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक संरचित ढांचा प्रदान करना जारी रखेगा।
- इसमें प्राकृतिक संसाधनों और वनों के उपयोग में चक्रीय अर्थव्यवस्था और कम कार्बन उत्सर्जन वाले समाधान; जलवायु परिवर्तन के शमन और अनुकूलन; पर्यावरण और वन निगरानी (डेटा प्रबंधन सहित), समुद्री और तटीय संसाधनों का संरक्षण और सतत उपयोग तथा एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन भी शामिल होंगे।
- दोनों पक्षों ने केंद्रित संवाद और संयुक्त पहलों के माध्यम से चक्रीय अर्थव्यवस्था पर सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
