प्रश्न – परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ हमले के निषेध पर समझौते’ से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. इस पर 31 दिसंबर, 1988 को हस्ताक्षर किए गए।
2. यह 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ।
3. इसके अंतर्गत हर वर्ष 1 जनवरी को सूचियों का आदान-प्रदान होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 जनवरी, 2026 को भारत और पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और जेल में बंद कैदियों की सूची साझा की है।
- यह आदान-प्रदान 31 दिसंबर,1988 को हुए ‘परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ हमले के निषेध पर समझौते’ के तहत किया जाता है।
- यह समझौता 31 दिसंबर,1988 को हस्ताक्षरित हुआ और 27 जनवरी,1991 को लागू हुआ।
- कैदियों की सूची का आदान-प्रदान वर्ष 2008 के ‘कांसुलर एक्सेस समझौते’ के तहत किया जाता है।
- यह आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ किया गया।
- विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह लगातार 35वां आदान-प्रदान है, पहला आदान-प्रदान 1 जनवरी, 1992 को हुआ था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/india-pakistan-exchange-list-of-nuclear-installations-under-agreement
