प्रश्न – 26 अगस्त, 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह(जेडब्ल्यूजी)की पांचवीं बैठक-2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) जोहान्सबर्ग
(c) मुंबई (d) वर्चुअल माध्यम से
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 अगस्त ,2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की पांचवीं बैठक-2025 वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई
- इस बैठक की सह- अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव (स्वतंत्र प्रभार) अजीत कुमार साहू और दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्धन विभाग के कार्यवाहक निदेशक तपसना मोलेपो ने की।
- चर्चा के दौरान, दोनों पक्षों ने दक्षिण अफ्रीका की कृषि अनुसंधान परिषद (एआरसी) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के बीच सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर विचार- विमर्श किया।
- बैठक में मुख्य रूप से ज्ञान का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान पहल, क्षमता निर्माण और बाज़ार पहुंच के मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2161023
https://www.newsonair.gov.in/india-south-africa-hold-5th-joint-working-group-meeting-on-agriculture
