प्रश्न – 28 मार्च, 2025 को भारत सरकार और जापान सरकार ने जापान की आधिकारिक विकास सहायता (ODA) के तहत छह परियोजनाओं के लिए कितनी राशि के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए?
(a) 150.500 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
(b) 191.736 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
(c) 210.800 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
(d) 175.325 बिलियन बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 मार्च, 2025 को भारत सरकार और जापान सरकार ने जापान की आधिकारिक विकास सहायता (ODA) के तहत छह परियोजनाओं के लिए 191.736 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई) के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
- ये परियोजनाएं वन प्रबंधन, जल आपूर्ति, शहरी परिवहन, मत्स्य पालन, जैव विविधता संरक्षण और निवेश संवर्धन जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।
- ये समझौते जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) और भारत सरकार के बीच निम्नलिखित 6 श्रण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए:
- तमिलनाडु निवेश संवर्धन कार्यक्रम (चरण-3) – 36.114 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
- प्रभावी वन प्रबंधन हेतु क्षमता संवर्धन परियोजना – 8.280 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
- चेन्नई समुद्री जल विलवणीकरण संयंत्र (II) के निर्माण के लिए परियोजना – 52.556 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
- दिल्ली जन सामूहिक तीव्र परिवहन प्रणाली परियोजना (चरण-4 अतिरिक्त कॉरिडोर) – 79.726 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
- असम राज्य मत्स्य पालन संवर्धन और आजीविका सुधार परियोजना – 3.580 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
- पंजाब जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण परियोजना – 11.480 बिलियन जापानी येन (जेपीवाई)
- तमिलनाडु निवेश संवर्धन कार्यक्रम (चरण-3) का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्ता आधारित नौकरियों से जोड़ना, विदेशी निवेश आकर्षित करना और उन्नत निर्माण कौशल में प्रशिक्षण देना है।
- चेन्नई समुद्री जल विलवणीकरण संयंत्र (II) के निर्माण के लिए परियोजना का उद्देश्य समुद्री जल को पीने योग्य जल में बदलकर नागरिकों को सुरक्षित और भरोसेमंद जल आपूर्ति प्रदान करना है।
- असम राज्य मत्स्य पालन संवर्धन और आजीविका सुधार परियोजना का उद्देश्य उत्पादन बढ़ाना, आपूर्ति श्रृंखला सुधारना और ग्रामीण आजीविका को बेहतर बनाना है।
- पंजाब जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण परियोजना का उद्देश्य पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं को मजबूत करना, जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना और वेटलैंड प्रबंधन को बढ़ावा देना है।
- भारत और जापान के बीच वर्ष 1958 से विकास सहयोग की समृद्ध परंपरा रही है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2116250
https://www.jica.go.jp/english/information/press/2024/20250327_11.html
