भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार केस स्टडीज संकलन

प्रश्न – फरवरी, 2026 में जारी ‘पिच परफेक्ट ऑस्ट्रेलिया-इंडिया: 100 बिलियन डॉलर की साझेदारी के लिए आदर्श स्थितियां’ शीर्षक से भारत–ऑस्ट्रेलिया व्यापार केस स्टडी संकलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह संकलन भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT), दिल्ली और न्यूलैंड ग्लोबल ग्रुप के सहयोग से तैयार किया गया है।
  2. इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत 30 संगठनों की बाजार प्रवेश और विकास रणनीतियों का विवरण है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2
    (c) केवल 1
    (d) उपरोक्त में से कोई नही
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • फरवरी, 2026 में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी), दिल्ली में ‘पिच परफेक्ट ऑस्ट्रेलिया-इंडिया: 100 बिलियन डॉलर की साझेदारी के लिए आदर्श स्थितियां’ शीर्षक से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार केस स्टडीज संकलन जारी किया गया।
  • आईआईएफटी और न्यूलैंड ग्लोबल ग्रुप के सहयोग से तैयार किया गया यह संकलन भारत और ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत कंपनियों की वास्तविक व्यावसायिक यात्राओं का संग्रह है।
  • इसमें उन 30 संगठनों की बाजार प्रवेश की कहानियां, विकास रणनीतियां और सीखी गई अहम बातों को शामिल किया गया है, जिन्होंने दोनों बाजारों में अवसरों का सफलतापूर्वक लाभ उठाया है।
  • भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) को वर्ष 2002 में डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2224290&reg=3&lang=1

https://www.newsonair.gov.in/india-australia-business-case-studies-compendium-launch-at-iift