भारत ऊर्जा सप्ताह, 2025

प्रश्न – भारत ऊर्जा सप्ताह, 2025 का आयोजन कब किया जाएगा?
(a) 10 – 13 फरवरी 2025
(b) 11 -14 फरवरी 2025
(c) 6 – 12 फरवरी 2025
(d) 7 -14 फरवरी 2025
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11-14 फरवरी, 2025 तक भारत सरकार का प्रमुख ऊर्जा कार्यक्रम भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 (आईईडब्ल्यू, 2025) आयोजित किया जाएगा।
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पेट्रोलियम उद्योग महासंघ (एफआईपीआई) इसका आयोजन यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में करेगा।
  • आईईडब्ल्यू 2025 में ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मुख्य सम्मेलन के अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • इस सम्मेलन में 120 देशों के 70,000 से अधिक प्रतिनिधियों और 700 से अधिक प्रदर्शकों के 8 विषयगत क्षेत्रों में भाग लेने की संभावना है।
  • आयोजन में अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, जापान, रूस सहित 10 देशों के मंडप लगाए जाएंगे।
  • यह प्रमुख आयोजन वैश्विक ऊर्जा संवाद पर व्यापक विमर्श-चर्चा, सफल प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन और सतत ऊर्जा भविष्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का प्रमुख मंच बनेगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2092575