भारत-ईरान समझौता

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत और ईरान के बीच आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने हेतु किस पर एक विशेषज्ञ समूह गठित करने हेतु समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की गई?
(a) वीजा संबंधी उपायों पर
(b) सुरक्षा संबंधी उपायों पर
(c) व्यापार सुधार संबंधी उपायों पर
(d) कच्चे तेल के परिवहन संबंधी उपायों पर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 अप्रैल, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत और ईरान के बीच आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापार सुधार उपायों पर एक विशेषज्ञ समूह गठित करने हेतु समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की गई।
  • यह समझौता ज्ञापन ईरान के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान 17 फरवरी, 2018 को हस्ताक्षरित हुआ था।
  • इस समझौता ज्ञापन से सूचना के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण गतिविधियों, डंपिंग रोधी और बराबर करने वाले शुल्क से जुड़ी जांचों में सहयोग जैसे व्यापार संबंधी उपायों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=178405
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1527738
http://www.business-standard.com/article/news-ani/cabinet-clears-india-iran-mou-for-expert-group-on-trade-remedy-measures-118040401421_1.html