भारत – इंग्लैंड टी-20 सीरीज‚ 2026

प्रश्न – 1 – 11 जुलाई, 2026 के मध्य भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?
(i) इंग्लैंड ने 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला 4 – 0 से जीत लिया है।
(ii) इस श्रृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
(iii) श्रृंखला के पांचवें एवं अंतिम मैच में अभिषेक शर्मा ने 52 गेंदों में 138 रन बनाए।
(iv) सर्वाधिक विकेट(8) भारत के अर्शदीप सिंह ने लिए।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सहीं है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(c) केवल (i),(ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 – 11 जुलाई, 2026 के मध्य भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज इंग्लैंड में संपन्न हुई।
  • इंग्लैंड ने 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला 4 – 0 से जीत लिया है।
  • इस सीरीज़ में जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग (T20I Rankings) में नंबर-1 पायदान पर भी काबिज़ हो गई है।
  • इस श्रृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
  • श्रृंखला में सर्वाधिक रन (229) इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट(7 – 7 ) इंग्लैंड के सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने लिए।
  • श्रृंखला में सर्वोच्च स्कोर (131रन) इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने बनायायह छठा मैच था जो भारत ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हारा
  • यह छठा मैच था जो भारत ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हारा।
  • 4 जुलाई,2026 को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
  • उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
  • सूर्यवंशी ने मात्र 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।
  • साथ ही वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए खेलने वाले, चाहे पुरुष हों या महिला, सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं।
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) के नाम था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bcci.tv/events/249-250/india-tour-of-england-2026

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/10532/india-tour-of-england-2026/matches