प्रश्न – 18 अगस्त, 2026 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने किस कंपनी द्वारा भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में निश्चित इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की?
(a) भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड
(b) प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड
(c) भारतीय जीवन बीमा निगम
(d) प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक.
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 अगस्त, 2026 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में निश्चित इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की।
- प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड अधिग्रहणकर्ता (Acquirer), जबकि भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड लक्षित कंपनी है।
- प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड अपने समूह के एशिया स्थित बीमा एवं परिसंपत्ति प्रबंधन व्यवसायों की होल्डिंग कंपनी के रूप में कार्य करती है।
- यह एशिया और अफ्रीका में संचालित समूह के व्यावसायिक कार्यों को प्रबंधन एवं सहायता सेवाएँ भी प्रदान करती है।
- भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत में निगमित तथा भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) से लाइसेंस प्राप्त जीवन बीमा कंपनी है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…