भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की नई मुख्य कोच

प्रश्न – जनवरी, 2026 में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया है?
(a) मार्टिना वॉस-टेकलेनबर्ग
(b) अमेलिया वाल्वरडे
(c) जिल एलिस
(d) पिया सुंदरहागे
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 जनवरी, 2026 को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) द्वारा भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच के रूप में अमेलिया वाल्वरडे (Amelia Valverde) की नियुक्ति की गई है।
  • कोस्टा रिका की मूल निवासी 39 वर्षीय वाल्वरडे वर्तमान में तुर्किये (Turkiye) के अंताल्या (Antalya) में भारतीय शिविर से जुड़ चुकी हैं।
  • अंताल्या (Antalya) में भारतीय टीम मार्च में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 की तैयारी कर रही है।
  • एक पूर्व खिलाड़ी रहीं वाल्वरडे ने वर्ष 2011 में अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • वह कोस्टा रिका महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के इतिहास की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली कोच रहीं और उन्होंने वर्ष 2015 से 2023 तक ‘लास टीकास’ का नेतृत्व किया।
  • उनके मार्गदर्शन में कोस्टा रिका ने वर्ष 2015 और 2023 फीफा महिला विश्व कप में भाग लिया ,जो इस टूर्नामेंट में देश की अब तक की एकमात्र दो सहभागिताएँ हैं।
  • विशेष रूप से, फीफा महिला विश्व कप,2015 में वह मात्र 28 वर्ष की उम्र में टूर्नामेंट की दूसरी सबसे युवा मुख्य कोच थीं।
  • इससे पहले, वाल्वरडे कोस्टा रिका की सीनियर और अंडर-20 महिला टीमों की सहायक कोच भी रह चुकी हैं और वर्ष 2014 फीफा U-20 महिला विश्व कप में टीम का हिस्सा थीं।
  • उनके नेतृत्व में कोस्टा रिका ने वर्ष 2017 में सेंट्रल अमेरिकन गेम्स में स्वर्ण पदक, वर्ष 2018 में सेंट्रल अमेरिकन एवं कैरेबियन गेम्स में रजत पदक तथा वर्ष 2019 में पैन अमेरिकन गेम्स में कांस्य पदक जीता।
  • उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें वर्ष 2016 में CONCACAF की ‘महिला कोच ऑफ द ईयर’ का सम्मान भी मिला।
  • कोस्टा रिका राष्ट्रीय टीम से अलग होने के बाद, वाल्वरडे को वर्ष 16 दिसंबर, 2023 को मैक्सिको के क्लब CF मॉन्टेरी की मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
  • वहाँ उन्होंने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2024 में ऐतिहासिक ‘बिकाम्पियोनाटो’ (दोहरा खिताब) जीता,जुलाई 2024 में लीगा एमएक्स फेमेनिल क्लॉसुरा और नवंबर 2024 में अपेरतुरा खिताब अपने नाम किया।
  • इसी वर्ष उन्हें मैक्सिकन फुटबॉल महासंघ द्वारा लीगा एमएक्स फेमेनिल की सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए मैक्सिकन बैलोन डी’ओर से सम्मानित किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livemint.com/sports/football-news/who-is-new-indian-womens-football-head-coach-amelia-valverde-10-points-to-know-about-39-year-old-costa-rican-11768914648010.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *