भारतीय संस्कृति पोर्टल (आईसीपी) के संस्करण 2.0 का शुभारंभ

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 5 मार्च ,2026 को संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय संस्कृति पोर्टल (आईसीपी) के संस्करण 2.0 का शुभारंभ किया।
  2. भारतीय संस्कृति पोर्टल को मूल रूप से दिसंबर 2022 में शुरू किया गया था
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 5 मार्च ,2026 को संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय संस्कृति पोर्टल (आईसीपी) के संस्करण 2.0 का शुभारंभ किया।
  • यह राष्ट्रीय डिजिटल प्लैटफॉर्म का महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन है
  • भारत की विशाल और विविध सांस्कृतिक विरासत तक पहुंच प्रदान करता है।
  • भारतीय संस्कृति पोर्टल को मूल रूप से दिसंबर 2019 में शुरू हुआ था
  • इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, इतिहास, साहित्य, कला और विरासत के बारे में सभी जानकारी हासिल कर सकें।
  • यह देशभर के संग्रहालयों, पुस्तकालयों, अभिलेखागारों और सांस्कृतिक संस्थानों के डिजिटल संसाधनों को एक ही एकीकृत मंच पर एकत्रित करता है।
  • उपयोग करने वालों की बढ़ती संख्या और विकसित होती तकनीकी अपेक्षाओं के साथ पोर्टल को व्यापक रूप से अपग्रेड किया गया है ताकि शीघ्र, उच्च गुणवत्ता वाला प्रदर्शन और उपयोगकर्ता के अनुकूल अनुभव प्रदान किया जा सके।
  • इस पोर्टल में भारती नामक एक एआई-संचालित चैटबॉट को जोड़ा गया
  • इस चैटबॉट को पोर्टल पर उपयोगकर्ताओं की सहायता करने, प्रश्नों के उत्तर देने, सांस्कृतिक सामग्री का सारांश प्रस्तुत करने और उपयोगकर्ताओं को प्रासंगिक संसाधनों तक मार्गदर्शन करने के लिए पेश किया गया है।
  • यह चैटबॉट भारत सरकार के भाषिनी प्लैटफॉर्म के साथ एकीकृत है, जिससे 22 भारतीय भाषाओं में प्रतिक्रियाएं संभव हो पाती हैं और इस प्रकार भाषाई समुदायों के उपयोगकर्ताओं के लिए पहुंच में काफी सुधार होता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2235792&reg=3&lang=2