प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के अंतर्गत 1 अप्रैल, 1935 को हुई थी।
b) भारतीय रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थित था, जिसे 1937 में मुंबई स्थानांतरित किया गया।
(c) भारतीय रिज़र्व बैंक का राष्ट्रीयकरण वर्ष 1950 में हुआ।
(d) वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1अप्रैल, 2025 को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई में अपनी 90वीं वर्षगांठ मनाई।
- इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि थीं।
- इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्वारा एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।
- भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई।
- रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थपित किया गया था जिसे वर्ष 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया।
- यद्यपि प्रारंभ में यह निजी स्वमित्व वाला था, वर्ष 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वमित्व है।
- वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.manoramayearbook.in/india/special-articles/2025/04/02/rbi-90-years-upsc-explained.html