प्रश्न – मार्च, 2025 में भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) का 135वां स्थापना दिवस कब मनाया गया?
(a) 14 मार्च (b) 11 मार्च
(c) 10 मार्च (d) 16 मार्च
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 मार्च, 2025 को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) का 135वां स्थापना दिवस मनाया गया
- यह दिवस “वास्तुकला के माध्यम से भारतीय विरासत” पर केंद्रित एक प्रदर्शनी के साथ मनाया गया ।
- केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
- उल्लेखनीय है की संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक संबद्ध कार्यालय भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार की स्थापना मूल रूप से 11 मार्च 1891 को कोलकाता (कलकत्ता) में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में की गई थी।
- वर्ष 1911 में राजधानी के दिल्ली में स्थानांतरित होने के बाद, सर एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया वर्तमान एनएआई भवन 1926 में पूरा हुआ।
- कलकत्ता से नई दिल्ली में अभिलेखों के पूर्ण हस्तांतरण को वर्ष 1937 में अंतिम रूप दिया गया था।
- भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार, सार्वजनिक अभिलेख अधिनियम, 1993 और सार्वजनिक अभिलेख नियम, 1997 को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में भी कार्य करता है।
- वर्तमान में, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में सार्वजनिक अभिलेखों के 34 करोड़ से अधिक पृष्ठ हैं, जिनमें फाइलें, खंड, मानचित्र, संधियां, दुर्लभ पांडुलिपियां, मानचित्र संबंधी अभिलेख, संसदीय बहस, जनगणनाएं, यात्रा विवरण, निषिद्ध साहित्य और सरकारी राजपत्र शामिल हैं।
- इसके प्राचीन अभिलेखों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संस्कृत, फारसी, उडिया और अन्य भाषाओं में है।
- यह वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े डिजिटलीकरण कार्यक्रम पर काम कर रहा है, जिसमें एक महीने में छह लाख से अधिक पृष्ठों का संरक्षण किया जा रहा है
- इस डिजिटलीकरण कार्यक्रम की सफलता ने ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के शुभारंभ को प्रेरित किया है, जो भारत के ज्ञान के विशाल भंडार तक पहुंच का विस्तार करने के उद्देश्य से जुड़ी एक दूरदर्शी पहल है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…