प्रश्न-हाल ही में भारतीय संसद ने ‘भारतीय मानक ब्यूरो विधेयक, 2016’ को कब स्वीकृति प्रदान की?
(a) 8 मार्च, 2016
(b) 6 मार्च, 2016
(c) 9 मार्च, 2016
(d) 5 मार्च, 2016
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 8 मार्च, 2016 को भारतीय संसद में ‘भारतीय मानक ब्यूरो विधेयक, 2016’ को स्वीकृति प्रदान की गई।
- राज्यसभा ने 8 मार्च, 2016 को इस विधेयक को पारित कर दिया, लोकसभा ने 3 दिसंबर, 2015 को इसे अपनी स्वीकृति दे दी थी।
- यह विधेयक देश में गुणवत्ता संपन्न उत्पादों और सेवाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रमुख कदम है।
- इस विधेयक की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
- यह विधेयक स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण, गलत व्यवहारों को रोकने आदि की दृष्टि से आवश्यक होने पर सरकार को किसी उत्पाद, प्रक्रिया या सेवा को आवश्यक रूप से प्रमाणन व्यवस्था के अंतर्गत लाने का अधिकार देता है।
- इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्ता संपन्न उत्पादन मिलेंगे और मानक से कम स्तर के उत्पादों के आयात पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी।
- कारोबार सहजता के लिए विधेयक में कुछ श्रेणियों के लिए मानक अनुपालन की स्वतः घोषणा का प्रावधान किया गया है।
- साथ-साथ अनुपालन नहीं करने पर कठोर दंड का प्रावधान किया गया है।
- कठोर दंड में 2 वर्ष की कैद या उत्पाद के मूल्य या बिक्री या दोनों के मूल्य से दस गुना जुर्माना भरना होगा।
- इस विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, भारतीय मानक ब्यूरो अब उत्पादों के मानकों के अनुरूप नहीं होने पर बाजार से उत्पाद वापस लेने का आदेश दे सकता है। इसके अतिरिक्त निर्माता का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
- वस्तुओं और सेवाओं के मानकों के अनुरूप नहीं होने पर भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ताओं को मुआवजा देने का आदेश कर सकता है।
- विधेयक में सरकार को सोना तथा चांदी जैसी मूल्यवान धातुओं की हॉलमार्किंग को आवश्यक बनाने का अधिकार दिया गया है।
- विधेयक भारतीय मानक ब्यूरो को राष्ट्रीय मानक संस्था का दर्जा देता है।
- वर्तमान समय में देश में सेवा क्षेत्र का महत्व काफी बढ़ गया है अतः स्वास्थ्य सेवा तथा शिक्षा सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेवाओं तथा प्रणालियों को मानक व्यवस्था के अंतर्गत लाया गया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46499
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=137527
http://www.business-standard.com/article/news-ani/parliament-clears-bureau-of-indian-standards-bill-2015-116030801430_1.html
http://www.newkerala.com/news/2016/fullnews-32305.html
