भारतीय महिला हॉकी टीम के नए मुख्य कोच

प्रश्न – 2 जनवरी, 2026 को हॉकी इंडिया द्वारा भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
(a) मैक्स कैल्डास
(b) सोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne)
(c) ग्राहम रीड
(d) मटियास विला
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 जनवरी, 2026 को हॉकी इंडिया ने डच कोच सोर्ड मारिन (Sjoerd Marijne) को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की।
  • वह दूसरी बार यह पद संभालेंगे।
  • इससे पहले उनके नेतृत्व में टोक्यो ओलंपिक 2020 (आयोजन 2021 में) भारतीय महिला टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया था, जो कि 36 वर्षों से अधिक समय बाद ओलंपिक में दूसरी भागीदारी थी।
  • वर्ष 2017 से 2021 के बीच अपने पिछले कार्यकाल में मारिन (Marijne) के मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में स्थान बनाया था।
  • मारिन को सहयोग प्रदान करेंगे मटियास विला (Matias Vila), जिन्हें विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है।
  • मटियास विला, अर्जेंटीना के पूर्व मिडफील्डर रह चुके हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1997 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और 2000 सिडनी ओलंपिक तथा 2004 एथेंस ओलंपिक में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया।
  • वे पिछले दो दशकों से कोचिंग से जुड़े हुए हैं।
  • इसके साथ ही भारतीय हॉकी में डॉ. वेन लोम्बार्ड (Dr Wayne Lombard) की भी वापसी हो रही है, जो वैज्ञानिक सलाहकार और खेल प्रदर्शन प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे।
  • उन्हें रोडेट यिला (Rodet Yila) और सियारा यिला (Ciara Yila) का सहयोग मिलेगा, जिन्हें वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/hockey/sjoerd-marijne-reappointed-head-coach-indian-women-hockey-team-los-angeles-2028-olympics/article70463041.ece